{"_id":"6acf702f4e15cb22cf0ec22f","slug":"explained-the-causes-of-breast-cancer-to-college-female-students-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-118463-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कॉलेज छात्राओं को स्तन कैंसर के कारण बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कॉलेज छात्राओं को स्तन कैंसर के कारण बताए
Wed, 14 Oct 2026 05:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में स्तन कैंसर पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ और युवा रेड क्रॉस क्लब ने यह सत्र छात्राओं के लिए रखा।
एसपीएस हॉस्पिटल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विज्ञान की सह निदेशक डॉ. शेफाली सूद मुख्य वक्ता थीं। उन्होंने छात्राओं को स्तन कैंसर के कारण, रोकथाम और शुरुआती पहचान के बारे में बताया। डॉ. सूद ने स्वयं जांच और उपचार पर भी जानकारी दी। छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर और टीकाकरण के महत्व से भी अवगत कराया गया। उन्हें स्वस्थ आहार और जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया।