फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   khali in ludhiana

पंजाब का नमक खाया है, उसे अदा करने आया हूं: खली

Tue, 09 Feb 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Tue, 09 Feb 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
khali in ludhiana
द ग्रेट खली ने कहा है कि उन्होंने पंजाब का नमक खाया है और उसे अदा करने के लिए विदेश से पंजाब आए हैं। पंजाब के लोगो में जोश और रेसलिंग के प्रति क्रेज है। युवाओं को रेसलिंग के गुर सिखाने, नशे से दूर रखने के लिए वह अकादमी भी चला रहे हैं। खली सर्किट हाउस में पांच मार्च को गुरु नानक स्टेडियम में शुरू हो रही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता सीडब्ल्यूई कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट के बारे में जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन


डब्ल्यूडब्ल्यूई के स्टार खली विदेश में रेसलिंग करने के बाद अब लुधियाना में विदेशी रेसलरों के साथ भिडे़ंगे। इस दौरान प्रेसवार्ता से पहले खली ने डीसी के साथ सर्किट हाउस में मीटिंग की। मीटिंग में लुधियाना में होने वाली रेसलिंग के संबंध में विचार किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद शुरू हुई मीटिंग में खली के साथ सहयोग देने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, फिरोजपुर के विधायक पिंकी और विधायक भारत भूषण आशु भी पहुंचे। बिट्टू ने कहा कि ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में जाकर दुनिया में हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। इन खेलों में वह सियासत से ऊपर उठकर खली का साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में पहली बार होगी रेसलिंग
खली ने बताया कि पंजाब के युवा रेसलिंग के क्रेजी है। उनको वह रेसलिंग से जोड़ना चाहते हैं। जिसके लिए जालंधर में वह अकादमी भी चला रहे हैं। इस अकादमी के अंतर्गत मोगा का लवप्रीत, पानीपत का सतिंदर, चंडीगढ़ का आली, पंकज, लक्ष्मी कांत, दानिश, प्राजय जैसेे खिलाड़ी तैयार किए गए हैं। जिनका सिलेक्शन डब्ल्यूडब्ल्यूई में हुआ है। आने वाले समय में फिरोजपुर, अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में भी अकादमी खोलने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जालंधर में खोली गई अकादमी में वह खिलाड़ियों को डाइट और अन्य सहूलियतें भी दे रहे हैं।

बादल और कैप्टन ने साथ देने का दिया आश्वासन
खली ने बताया कि उन्होंने उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल से बात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस काम में उनका साथ देंगे। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। खली ने बताया कि उन्होंने सरकार से जमीन की मांग की है। ताकि वह अकादमी खोल कर युवाओं को ट्रेनिंग दे सके।

खली ने कहा कि अकादमियां खोलने के लिए सहयोग की जरूरत है। जमीन मिल जाए तो बाकी का खर्च वह खुद उठाएंगे। कहने और करने में बहुत अंतर होता है। वे प्रेक्टिल करने में विश्वास रखते हैं। सरकार की ओर से आश्वासन दिया तो गया है। देखते हैं कि वह अपना वादा पूरा करते हैं या नहीं।

24 को देहरादून और 28 को हरिद्वार में होंगे मुकाबले
सीडब्ल्यूई द ग्रेट खली रिटर्न के लुधियाना में होने वालेे मुकाबले से पहले 24 को देहरादून और 28 को हरिद्वार में रेसलर दो-दो हाथ करेंगे। इसके बाद लुधियाना में अपना दमखम दिखाने पहुंचेंगे। खली ने कहा कि सरकार को चाहिए कि युवाओं के रेसलिंग की ओर आकर्षित करने के लिए वर्ल्ड कबड्डी कप की तरह रेसलिंग भी करवाएं।

ये विदेशी रेसलर होंगे शामिल
खली ने बताया कि भारत से 25 रेसलर और विदेशों से 14 रेसलर शामिल होंगे। भारत से दो महिला रेसलर भी होंगी। जबकि विदेश से आने वाले रेसलरों में से 10 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल होंगी। विदेश से आने वाले रेसलरों में जिंदर माहल, कैटी, फोरबिस, कोब्वाय, माइक, सिसमसन, रीनी, चीनीस, रबर, माइक नोक्स, यशटिन गैबरियल, अपोलो, बरोडी और संतना शामिल है। 


विधायक आशु हुए नाराज

सीडब्ल्यूई द ग्रेट खली रिटर्न के संबंध में रखी गई प्रेसवार्ता के दौरान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के साथ विधायक भारत भूषण आशु भी मौजूद रहे। मीटिंग शुरू होते ही बिट्टू के साथ आशु को बैठने के लिए बोला गया, लेकिन उस कुर्सी पर किसी ओर के बैठने के कारण आशु को कुर्सी नहीं मिली। इससे नाराज आशु हॉल से बाहर चले गए। बिट्टू अपना बयान देने के बाद वहां से निकल गए। आशु भी बाहर ही खडे़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed