फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Keep two and a half kg of duplicate gold jewellery, took loan of one crore rupees

ढाई किलो नकली सोने के जेवरात रख एक करोड़ रुपये लिया लोन

Thu, 14 Jul 2022 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Keep two and a half kg of duplicate gold jewellery, took loan of one crore rupees
लुधियाना। बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए लोगों ने कई तरह के फंडे अपना रखे हैं। बैंक के साथ धोखाधड़ी करने का महानगर में एक अनोखा ही मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने बैंक में नकली सोने के जेवरात रख बैंक से करीब एक करोड़ 15 लाख रुपये लोन ले लिया। हैरानी की बात यह है कि बैंक ने जो व्यक्ति सोने के जेवरात की परख करने के लिए तय किया था उसी ने ही लोन लेने वालों के साथ मिलीभगत कर ली।
विज्ञापन

जब बैंक को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों के पास की। इसके बाद मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए गए। गांव झांडे स्थित केनरा बैंक की मैनेजर कमलजीत कौर की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने अगर नगर निवासी राज कुमार गोयल, हैबोवाल की हरमीत कालोनी निवासी आशीष सूद, उसकी बेटी रजनी सूद और मां चिंतपूर्णी डायमंड के आशीष गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केनरा बैंक की मैनेजर कमलजीत कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने बैंक से लोन लेने के लिए संपर्क किया था। आरोपियों ने बैंक के पास अपना ढाई किलो सोना गिरवी रख लोन लेने की बात की थी। इसके बाद आरोपियों को सारे जेवरात आशीष गोयल से चेक कराने की बात की गई। आशीष गोयल बैंक द्वारा ही तय किया गया ज्वेलर था। आरोपियों ने आशीष के साथ मिलकर ही बैंक के साथ धोखाधड़ी करने की प्लानिंग बनाई और बैंक से करीब एक करोड़ 15 लाख रुपये लोन ले लिया। जब बैंक को शक हुआ तो अधिकारियों ने सारे जेवरात की दोबारा चेकिंग करवाई। इसके बाद पता चला कि सारे जेवरात नकली हैं, जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों के पास की गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed