फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: हवाई हमला होते ही बजने लगा सायरन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

विज्ञापन
jammu kashmir news
माॅक ड्रिल के दौरान घायल को अस्पताल पहुंचाती टीम। - फोटो : akhnoor news
अखनूर। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अखनूर में शनिवार शाम को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें दुश्मन की तरफ से हवाई हमले की स्थिति को दर्शाया गया।
विज्ञापन

शाम 5 बजे सायरन बजते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, फायर ब्रिगेड, पैरामेडिक्स और अन्य राहत दलों ने त्वरित प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया।
यह अभ्यास ऑपरेशन शील्ड के तहत किया गया। इसमें कई एजेंसियों ने समन्वय के साथ भाग लिया। मॉक ड्रिल की शुरुआत एक सायरन से हुई, जो एक इमारत पर बमबारी का संकेत था। एक विस्फोट को दर्शाया गया, जिससे आग लग गई।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों को पास के सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया और उन्हें तब तक वहीं रुकने को कहा गया जब तक सिविल डिफेंस की ओर से ऑल-क्लियर का संकेत नहीं मिला। सायरन की आवाज सुनते ही सिविल डिफेंस के प्रशिक्षित स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक इंसिडेंट कंट्रोल ऑफिसर अपनी टीम के साथ पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इलाके को तत्काल सील कर दिया गया और आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम सक्रिय हो गई।
घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए उपजिला अस्पताल अखनूर पहुंचाया गया। जम्मू कश्मीर पुलिस, सिविल डिफेंस, होम गार्ड्स, एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने समर्पण भाव से अपने कर्त्तव्य निभाए और सरकारी राहत एजेंसियों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया।
मॉक ड्रिल के बाद एसडीएम मुख्तार अहमद ने बताया कि यह मॉक ड्रिल ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत आयोजित की गई। इसमें सब डिवीजन प्रशासन, नपा अखनूर, फायर ब्रिगेड, जम्मू-कश्मीर पुलिस, होम गार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस और पैरामेडिकल स्टाफ ने हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि यह ड्रिल दुश्मन द्वारा की गई बमबारी के बाद बचाव अभियान को दर्शाती है, जिसमें फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed