फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani national inadvertently crossed into Indian territory; BSF handed him over to the Rangers.

जम्मू-कश्मीर: गलती से भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ ने रेंजर्स को सौंपा

Mon, 07 Sep 2026 02:29 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 07 Sep 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
Pakistani national inadvertently crossed into Indian territory; BSF handed him over to the Rangers.
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू में अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को सोमवार को बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया। पाकिस्तानी नागरिक की पहचान सियालकोट के लूनी पुंडरा गांव निवासी नजीर सधीर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि नजीर सधीर को 3 सितंबर को जम्मू के कानाचक इलाके में भारतीय सीमा में प्रवेश करने के बाद पकड़ा गया था। पूछताछ में सामने आया कि वह पाकिस्तान के सीमावर्ती गांव का रहने वाला है और गलती से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गया था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स से संपर्क किया। दोनों पक्षों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई, जिसके बाद नजीर सधीर को गोलपट्टन बॉर्डर आउट पोस्ट क्षेत्र में पाकिस्तान रेंजर्स के हवाले कर दिया गया। पाकिस्तानी नागरिक को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापस भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed