फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youth assaulted after men barge into restaurant in Gau Manhas

जम्मू: गौ मन्हास में दबंगई! रेस्तरां में घुसकर की मारपीट, युवक पर धारदार हथियारों से हमला, गोली मारने की धमकी

Mon, 07 Sep 2026 02:04 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 07 Sep 2026 02:04 PM IST
सार

गौ मन्हास में रविवार रात 8-10 युवकों पर रेस्तरां में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और तेजधार हथियारों से हमला करने का आरोप है। घटना में घायल युवक का जीएमसी जम्मू में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Youth assaulted after men barge into restaurant in Gau Manhas
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

गौ मन्हास इलाके में रविवार रात करीब 8 से 10 युवकों के एक रेस्तरां में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने रेस्तरां में मौजूद पंकज नामक युवक के साथ मारपीट की और उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया। घटना में एक सिख युवक के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमलावरों ने रेस्तरां में रखा सामान उठाकर नीचे फेंक दिया और तोड़फोड़ की। आरोप यह भी है कि हमलावर पंकज के पास मौजूद नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान आरोपियों ने गोली मारने की धमकी भी दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमले में घायल युवक का इलाज जीएमसी जम्मू में चल रहा है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed