{"_id":"5760272a4f1c1b4b2511b740","slug":"jail-minister-jail-minister-tour-ludhiana-jail-ludhiana-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में सभी कैदियों को मिले मेडिकल सहूलियत : ठंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में सभी कैदियों को मिले मेडिकल सहूलियत : ठंडल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 14 Jun 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के सेन्ट्रल जेल में पहुंचे जेल मंत्री सोहन सिंह ठंडल को सलामी देते कुते
- फोटो : अमर उजाला
जेल मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने मंगलवार को लुधियाना सेंट्रल जेल का दौरा किया। उन्होंने जेल में रोजे रख रहे मुसलमान समुदाय के कैदियों के साथ बातचीत की और उनको मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्हें रमजान के मौके पर बधाई दी। इससे पहले जेल पहुंचने पर गार्द की ओर से उन्हें सलामी दी गई।
जेलमंत्री ने रमजान के महीने में सभी का सही समय पर मेडिकल सहुलियत देने संबंधी केंद्रीय जेल सुपरिंटेंडेंट को हिदायतें दी। इसके अलावा साथ में बन रही बिल्डिंग का भी जायजा लिया और पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के एक्सईएन और एससी से मीटिंग की।
मीटिंग के दौरान उन्होंने हिदायत जारी की कि बिल्डिंग को बड़े अच्छे तरीके से मनाया जाए। जो कैदी इस बिल्डिंग में काम कर रहे हैं, उन्हें समय पर वेजिज दिया जाए। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से यह पहला यत्न है जहां कैदी खुद इमारत का निर्माण कर रहे हैं। इस कारण कैदी अपने परिवार को पैसे भी भेजने लगे हैं। कैदियों की पैरोल छुट्टी संबंधी भी हुकम जारी किया गया कि जिस कैदी ने छह हफ्ते या तीन हफ्ते के पैरोल पर जाना है, वह अप्लाई कर सकता है। साल में सिर्फ 84 दिन की पैरोल छुट्टी दी जानी है।
विज्ञापन
इस दौरान कैदियों ने मंत्री को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि मौत के केस में कैदी को भोग या संस्कार में से एक बार ही भेजा जाता है। उन्होंने मांग की कि कैदी को दोनों क्रियाओं में जाने की इजाजत दी जाए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह इस मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। मंत्री ने कहा कि अगर कैदी के पास से वर्जित वस्तु मिलेगी, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अगर कैदी के पास से नशा या मोबाइल फोन पकड़ा जाता है तो उसकी पैरोल छुट्टी बंद हो जाएगी और नक्शा भी पांच साल बाद भेजा जाएगा। इसके अलावा मंत्री की ओर से बोसर्टन जेल लुधियाना और महिला जेल का भी दौरा किया गया। केंद्रीय जेल सुपरिंटेंडेंट सुरिंदरपाल खन्ना ने कहा कि जेल मंत्री द्वारा दिए गए आदेशों का पालन किया जाएगा।