{"_id":"d69ac55e5320aad0ffadd291e1688b8c","slug":"inter-universitty-youth-festival-end-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को ओवरऑल ट्राफी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को ओवरऑल ट्राफी
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में आयोजित 31वें अंतर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने दूसरा स्थान हासिल किया। पीएयू में आयोजित मेले के समापन समारोह में शिक्षामंत्री दलजीत सिंह चीमा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। समारोह की प्रधानगी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लो ने की।
इस मौके पर डिप्टी सीएम के ओएसडी परमजीत सिंह सिधवां, पूर्व सभ्याचारक मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया और यूनिवर्सिटी के समूह अधिकारी मौजूद रहे। रोहतक के विद्यार्थियों की ओर से ‘मन्नै आवे से इक हूर परी का सपना’ गीत पर हरियाणवी डांस पेश किया गया। विद्यार्थियों ने बालीवुड कलाकारों की मिमिक्री कर दर्शकों को खूब लोटपोट किया। पिछले चार दिनों के दौरान विभिन्न मुकाबलों में संगीत, रंगमंच और साहित्य मुकाबलों में लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, डांस में चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा और कोमल कला में डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा विजेता रही।
डॉ. चीमा ने कहा कि सकारात्मक सोच और अनुशासनबद्ध होना एक अच्छी शख्सियत की निशानी है। हमें एक दूसरे के दोष निकालने से पहले अपने अंदर झांककर देखना चाहिए। डॉ. ढिल्लों ने कहा कि युवक मेले विद्यार्थियों की जिंदगी में अहम स्थान रखते हैं। जहां हम अपने सभ्याचार के बारे में दूसरों को बताते हैं वहीं दूसरों के सभ्याचार को जानने का भी हमें मौका मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि खेलों और युवक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। हारने वाले विद्यार्थियों को निराश नहीं होना चाहिए बल्कि जीत के लिए और प्रयास करने चाहिए।