{"_id":"5f58af6b8ebc3e54de0c3632","slug":"income-tax-problems-will-be-solved-online-sunam-udham-singh-wala-sangrur-sangoor-news-pkl3872816145","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आयकर की समस्याएं ऑनलाइन हल होंगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आयकर की समस्याएं ऑनलाइन हल होंगी’
विज्ञापन
संगरूर में वेबिनार में हिस्सा लेते प्रदेश के उघोगपति व आर्थिक विशेषज्ञ।
- फोटो : SANGOOR
जिला इंडस्ट्री चैंबर ने आयकर के नए नियमों की जानकारी देने के लिए बुधवार को वेबिनार आयोजित किया। वेबिनार में सीए जीएस गुजराल, पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्यारा लाल सेठ, महासचिव समीर जैन ने विशेष रूप से शिरकत की।
वेबिनार में सीए गुजराल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आयकर नियमों को बेहद सरल कर दिया है। फेसलेस योजना के तहत आयकर से संबंधित हरेक परेशानी अब ऑनलाइन हल होगी। किसी भी आयकर दाता को अब इनकम टैक्स कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। 24 घंटे में जब भी कारोबारी के पास समय है, वह ऑनलाइन अपनी औपचारिकताएं व जरूरतें पूरी कर सकता है।
व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष प्यारा लाल सेठ ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में कारोबारियों को रिआयतें देने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने एक अक्तूबर 2020 से दस करोड़ रुपये से ज्यादा टर्नओवर वाले कारोबारियों पर अतिरिक्त टीसीएस टैक्स लगा दिया है, जोकि व्यापारी वर्ग के साथ अन्याय है। चैंबर के चेयरमैन डॉ. शर्मा और जिलाध्यक्ष घनश्याम कांसल ने कहा कि इस साल व्यापार में भारी नुकसान हुआ है लिहाजा सरकार कारोबारियों से पिछले साल के मुकाबले टैक्स देने की उम्मीद नहीं करे। उद्योगपतियों व व्यापारियों को कर्ज के ब्याज पर सौ फीसदी छूट दी जाए और फिक्स चार्ज हटाए जाएं।