{"_id":"eb54782b87fd69114d54a9872144233b","slug":"illicit-relationship-wife-murder-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में पत्नी का कत्ल करके आत्महत्या की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों में पत्नी का कत्ल करके आत्महत्या की
अमर उजाला, (जगरांव/लुधियाना)
Updated Mon, 13 Jan 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने सोमवार को मोबाइल चार्जर की तार से पहले पत्नी का गला घोट दिया। इसके बाद पत्नी की चुन्नी से ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
इस घटना से दंपति का तीन साल का बेटा प्रिंस लावारिस हो गया। बताया जाता है कि पति अपनी पत्नी के किसी और के साथ संबंधों से नाराज था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंखे से लटक रहे बलदेव के शव को नीचे उतारा और बैड पर पडे़ पत्नी रजनी के शव को कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार जगरांव में गुरु द्वारा मोरी गेट के नजदीक एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाले बलदेव कुमार की पंखे से लटकती लाश और बेड पर पड़े उसकी पत्नी रजनी के शव की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर एसएसपी आशीष चौधरी अपनी टीम के साथ पहुंचे।
पुलिस ने घटना स्थल से टूटा हुआ मोबाइल चार्जर बरामद किया। मृतका के शव की स्थिति का आंकलन करते हुए पुलिस को शक है कि मोबाइल चार्जर की तार से ही रजनी का गला दबाया गया। बाद में बलदेव ने खुद चुन्नी से लटक कर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
डीएसपी सुरिंदर कुमार के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रजनी के किसी ओर से संबंधों को लेकर बलदेव शक करता था। इसे लेकर दोनों के बीच पिछले कुछ समय से झगड़ा चल रहा था। दोनों के झगड़े की आवाजें अक्सर मोहल्ले के लोगों को सुनती थीं। पुलिस अब मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।