{"_id":"647b7e518a1911fc090c85e6","slug":"husband-used-to-beat-in-the-state-of-intoxication-troubled-woman-committed-suicide-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-190-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: नशे की हालत में पति करता था मारपीट, परेशान महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: नशे की हालत में पति करता था मारपीट, परेशान महिला ने की आत्महत्या
Sat, 03 Jun 2023 11:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
पति, सास और देवर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज, तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। टिब्बा रोड के न्यू कर्मसर काॅलोनी इलाके में रहने वाली मीनाक्षी (37) ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार वालों ने उसकी हालत को देखते उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल कराया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में मीनाक्षी के पिता अशोक कुमार की शिकायत पर न्यू शक्ति नगर निवासी उसके पति बिट्टू वर्मा, देवर रमन और सास राम मूर्ति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अशोक कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी बेटी मीनाक्षी की शादी करीब पांच साल पहले आरोपी बिट्टू वर्मा के साथ हुई थी। आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की हालत में उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। तीस मई को फिर आरोपी ने शराब पीकर मीनाक्षी के साथ मारपीट की, इसके बाद वह अपने परिवार वालों के पास चली गई। परिवार वाले फिर उसे सुभाष नगर स्थित किराए वाले मकान में छोड़ आए। वहां तीनों आरोपियों ने मीनाक्षी को ताने मारे और उसके साथ खूब मारपीट की, जिससे तंग आकर मीनाक्षी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस कारण उसकी तबीयत खराब हो गई। परिवार वालों को पता चला तो वह उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।