फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   house maintained as a body of trade police arrested four including the headmistress

घर को बना रखा था देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने संचालिका सहित चार को किया गिरफ्तार

Wed, 10 Mar 2021 10:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
house maintained as a body of trade police arrested four including the headmistress
लुधियाना। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित घोड़ा कालोनी के पास घर को ही एक महिला ने देह व्यापार का अड्डा बना रखा था। थाना मोती नगर पुलिस ने अड्डा संचालिका सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो महिलाएं और एक युवक शामिल है। पुलिस ने वहां से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में अड्डा संचालिका के अलावा गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में रहने वाले करण साहनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को मंगलवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी महिला घोड़ा कालोनी में बनी झुग्गियों में बाहरी राज्यों से महिलाओं को बुला कर उनसे जिस्मफरोशी करवाती है। वह कुछ पैसे उन्हें देने के बाद बाकी के पैसे खुद रख लेती है। वह लड़कियों को तरह-तरह के लालच देकर इस काम में लगाती थी और मोटे पैसे कमा रही थी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी महिला के घर छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed