फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hero Group, university, Gurgaon

हीरो समूह गुड़गांव में खोलेगा यूनिवर्सिटी

Thu, 28 Nov 2013 11:15 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 28 Nov 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hero Group, university, Gurgaon
हीरो समूह बृज मोहन लाल मुंजाल यूनिवर्सिटी (बीएमयू) शुरू करेगा। पूरी तरह आवासीय यह विश्वविद्यालय गुड़गांव के सिद्धावली गांव में खोला जाएगा।
विज्ञापन


 यह घोषणा समूह के प्रोमोटर्स सुमन कांत मुंजाल, पवन मुंजाल, सुनील कांत मुंजाल और रेणु मुंजाल की मौजूदगी में की गई। मुंजाल परिवार की इस नई पहल का नेतृत्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षय मुंजाल करेंगे।  

 हीरो समूह के सह संस्थापक और चेयरमैन बृज मोहन लाल मुंजाल के नाम पर यह विश्वविद्यालय ऐसे लोगों को निखारेगा जो कुशल हों और जिनमें अपने संस्थान को सफलता तक पहुंचाने का कौशल हो।
विज्ञापन


 विश्वविद्यालय व्यवहारिकता पर आधारित ज्ञान को आगे बढ़ाने और उसके वितरण के लिए काम करेगा जो सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय मानकों का होगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे प्रतिष्ठा वाले विश्वविद्यालयों में से एक इंपीरियल कालेज ऑफ लंदन के सहयोग से खोला जाएगा। इंपीरियल कालेज पाठ्यक्रम को डिजाइन करने में सहयोग करेगा, छात्रों और फैकल्टी के आदान-प्रदान के कार्यक्रमों को संभव करेगा, संयुक्त अनुसंधान पहल का संचालन करेगा और डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म की स्थापना करेगा।

 छात्रों को लंदन में पाठ्यक्रमों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। चुने बीटेक छात्रों को यह मौका मिलेगा कि वे इंपीरियल कालेज बिजनेस स्कूल में एक साल के एमएससी प्रोग्राम में हिस्सा लें।    


 बीएमयू की शुरुआत की घोषणा करते हुए सुनील कांत मुंजाल ने कहा कि इस विश्वविद्यालय का फोकस व्यवहार उन्मुख शिक्षा पर होगा और छात्रों को नौकरी के योग्य बनाया जाएगा। इसके लिए छात्रों को लाइफ स्किल्स की रेंज सिखाई जाएंगी। विश्वविद्यालय रचनात्मकता, समस्या दूर करने और नवीनता की भावना का विकास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed