{"_id":"60e73d798ebc3ef84d0078af","slug":"four-members-of-ganja-gang-held-with-illegal-weapons-ludhiana-news-pkl419424626","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार के साथ गंजा गैंग के चार सदस्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियार के साथ गंजा गैंग के चार सदस्य काबू
विज्ञापन
बिहार से अवैध हथियार लाकर महानगर में वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे गंजा गैंग के चार सदस्यों को सीआईए की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने पीएयू थाना इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की दो पिस्तौल के साथ 6 कारतूस भी बरामद किए हैं। पुुलिस ने इस मामले में बिहार के समस्तीपुर स्थित गांव चकमेसी निवासी मोहम्मद अहमद, अभिनव कुमार, अदित्या उर्फ अभी और सतिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से हथियार बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी मोहम्मद अहमद के खिलाफ बिहार के जिला समस्तीपुर के अलग-अलग तीन थानों में मामले दर्ज हैं, सतिंदर हैपी के खिलाफ भी हैबोवाल में मामला दर्ज है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी बिहार से ही सस्ते भाव में हथियार खरीद कर लाए थे। यहां आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने कहां वारदात को अंजाम देना था।