{"_id":"3e33285036c52538ca9205a0f6def80d","slug":"five-died-in-road-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्राले में घुसी कार, पांच की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्राले में घुसी कार, पांच की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Tue, 02 Feb 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना से लुधियाना आ रही एक स्विफ्ट कार मंगलवार दोपहर साहनेवाल के पास जीटी रोड पर खड़े ट्राले में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में ढाई साल का एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। मृतकों की पहचान दिल्ली के आदर्श नगर निवासी रजनीश कुमार (40), उसकी पत्नी रीटा (36), पिता रमेश कुमार (65), मां वीना (60) और रजनीश की भतीजी गिन्नी (7) के रुप में हुई है।
एसपीएस अस्पताल में दाखिल ढाई वर्षीय भवी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना साहनेवाल की पुलिस ने क्रेन मंगवाकर गाड़ी को बाहर निकलवाया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में रजनीश का वीना इंफोटेक ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम से दफ्तर है। इसमें उनकी खन्ना के सलाना गांव के रहने वाले शिंगारा सिंह के साथ पार्टनरशिप थी। दो दिन पहले शिंगारा सिंह की पत्नी हरिंदर कौर की मौत हो गई थी। रजनीश अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके थे। सोमवार को रजनीश, उसकी पत्नी, माता-पिता और उसका ढाई साल का बेटा एक गाड़ी में और रजनीश का भाई महेश कुमार अपनी पत्नी सोनिया और बेटी गिन्नी के साथ अलग गाड़ी में खन्ना पहुंचे।
विज्ञापन
वहां से उन्होंने लुधियाना में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार की अंतिम अरदास में जाना था। वह सोमवार रात को लुधियाना के लिए निकलने लगे, लेकिन शिंगारा सिंह ने उन्हें रोक लिया।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे रजनीश अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ अपनी कार से लुधियाना के लिए निकले। महेश और उसकी पत्नी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आते आते महेश की बेटी भी रजनीश की गाड़ी में बैठ गई कि वह कुछ दिन उनके साथ ही पंजाब में रहेगी और रविवार को वापस उन्हीं के साथ दिल्ली आ जाएगी। जब रजनीश साहनेवाल के पास पहुंचा तो सड़क के बीचों बीच एक ट्राला खड़ा था। गाड़ी तेज रफ्तार थी और अनियंत्रित होकर सीधे ट्राले में जा घुसी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला भी अपनी जगह से थोड़ा आगे खिसक गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कार से निकालने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाई और सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक रजनीश, रीटा, रमेश, वीना और गिन्नी की मौत हो चुकी थी। भवी को घायल अवस्था में एसपीएस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कुरुक्षेत्र से वापस आया महेश
रजनीश का भाई महेश हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पहुंचा था, जब उसे परिजनों की मौत की खबर मिली। सूचना मिलते ही महेश वापस घटनास्थल पर पहुंचा। फिर वह सिविल अस्पताल पहुंचा। वहीं जैसे-जैसे सूचना मिलती गई, रिश्तेदार सिविल अस्पताल पहुंचने लगे। रजनीश ने अपने पिता और माता के साथ रिश्तेदार की अंतिम अरदास में शरीक होना था। सभी रिश्तेदार अंतिम अरदास में मौजूद थे। जब सभी को रजनीश की कार के एक्सीडेंट के बारे में पता लगा तो सभी लोग हैबोवाल से सीधा सिविल अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल में रजनीश के रिश्तेदारों के चीखने की आवाजों से माहौल गमगीन हो गया।
थाना साहनेवाल के एसएचओ हरदीप सिंह ने कहा कि ट्राला ब्रदर्स ट्रांसपोर्ट कंपनी का था। ट्राला खराब होने की वजह से जीटी रोड के बीचों बीच ही खड़ा था। यह ट्रांसपोर्ट कंपनी कहां की है, अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से साथियों के साथ फरार हो गया था। पुलिस ट्राला चालक का पता लगा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।