फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Amritsar-Bihar Garib Rath Express Fire News: Three Coaches Gutted in Massive Blaze

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में आग: सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हादसा, महिला झुलसी, तीन एसी कोच चपेट में आए

Sat, 18 Oct 2025 12:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 18 Oct 2025 12:25 PM IST
सार

Garib Rath Train Fire News Today पंजाब में शनिवार सुबह ट्रेन हादसा हुआ है। फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में आग लग गई। इस घटना में एक महिला यात्री झुलस गई। इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Amritsar-Bihar Garib Rath Express Fire News: Three Coaches Gutted in Massive Blaze
ट्रेन में लगी आग। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ (12204, बिहार जाने वाली) ट्रेन में अचानक आग लग गई। ट्रेन के 2-3 एसी डिब्बों में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से एक महिला यात्री झुलस गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। चलती ट्रेन में आग की घटना फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हुई है।

विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब के ब्राह्मणमाजरा के पास अचानक ट्रेन में आग लग गई। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही नगर कौंसिल सरहिंद के दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी हुई बताई जा रही है। ट्रेन का एसी डिब्बा (G19, 223125/C) बुरी तरह प्रभावित हुआ, जबकि 2 अन्य डिब्बों को भी नुकसान पहुंचा। उन्हें ट्रेन के बाकी हिस्सों से अलग कर दिया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, ट्रेन से सामान निकालते समय एक महिला झुलस गई है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, क्योंकि प्रभावित डिब्बे इलेक्ट्रिक पैनल वाले डिब्बे के बगल में थे। स्थिति नियंत्रण में है। घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में ब्लास्ट: घर के भीतर विस्फोट, धमाके से मकान की छत उड़ी, पति-पत्नी गंभीर घायल, आधी रात मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed