फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Potash stored in house explodes in Ferozepur blows off roof injures couple

पंजाब में ब्लास्ट: घर के भीतर विस्फोट, धमाके से मकान की छत उड़ी, पति-पत्नी गंभीर घायल, आधी रात मचा हड़कंप

Fri, 17 Oct 2025 10:35 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर
न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 17 Oct 2025 10:35 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे फिरोजपुर के एक गांव में आधी रात धमाका हुआ है। विस्फोट घर के भीतर हुआ और मकान की छत तक उड़ गई। धमाके से दंपती घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Potash stored in house explodes in Ferozepur blows off roof injures couple
घर के भीतर हुआ ब्लास्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव कड़मा में शुक्रवार देर रात एक घर में ब्लास्ट हुआ है। जोरदार धमाके से दंपती बुरी तरह झुलस गए। मकान की छत उड़ गई और आसपास के दो मकानों को नुक्सान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि घर में भारी संख्या में पटाखे भी पड़े थे। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिवाली पर्व के चलते काला सिंह पुत्र शेर सिंह वासी गांव कड़मा ने अपने घर में भारी संख्या में पोटाश स्टोर कर रखी थी। इस पोटाश का प्रयोग लोहे की पाइप में डालकर विस्फोट करना था और यह पोटाश बेचने के लिए रखी हुई थी। साथ में ही बड़ी संख्या में पटाखे रखे हुए थे। शुक्रवार रात को अचानक पोटाश को आग लगने से विस्फोट हो गया। विस्फोट होते ही घर की छत उड़ गई। काला सिंह और उसकी पत्नी किरना बूरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि काला सिंह 60 फीसदी और उसकी पत्नी 70 फीसदी झुलसी है। दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। विस्फोट के कारण पड़ोसी गुरमेल सिंह और मंगत राम के मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 
उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर में बिना लाइसेंस के बहुत से लोग पटाखे गलियों में और बाजारों में रखकर बेच रहे हैं। इस संबंधी रोहित भगत नाम के एक व्यक्ति ने पहले फिरोजपुर डीसी को शिकायत दी थी। कोई कार्रवाई न होने के चलते हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने भी आदेश दिए थे कि फिरोजपुर में बिना लाइसेंस के जो पटाखे बेचे जा रहे हैं उसको तुरंत बंद किया जाए। लेकिन पुलिस की मिलीभगत के चलते कई कॉलोनी में घरों के पास भारी मात्रा में पटाखा स्टोर किया हुआ है। दिवाली पर बेचने के लिए। जिस तरह ममदोट के गांव कड़मा में यह हादसा हुआ है। इसी तरह का हादसा फिरोजपुर में दोबारा फिर से भी हो सकता है। क्योंकि बड़ी मात्रा में पटाखे लोगों ने बचने के लिए रिहाइशी इलाकों में स्टोर किए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed