फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father burns son alive by putting plastic sacks

खौफनाक: बर्तन धोने को लेकर हुआ विवाद तो बाप ने 22 वर्षीय बेटे को जिंदा जला दिया

Sat, 06 Jun 2020 09:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 06 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Father burns son alive by putting plastic sacks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

टिब्बा रोड एरिया में शुक्रवार को पिता ने अपने जवान बेटे को मारपीट कर बेहोश कर दिया। उसे मृत समझ कर आरोपी ने प्लास्टिक की बोरियां डाल कर उसे जिंदा ही जला दिया। इससे युवक की मौत हो गई। लोगों ने आग देख कर शोर मचाया तो आरोपी ने बताया कि उसी ने ही ऊपर छत पर कूड़े को आग लगाई है। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी थाना टिब्बा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि आरोपी ने अपने 22 साल के जवान बेटे को ही जिंदा जला दिया है। पुलिस ने जांच के बाद जले हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान सुधीर कुमार (22) के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता रामेश्वर पाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। थाना टिब्बा के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुखदेव राज ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित गांव सुल्तानपुर कोट के रहने वाले हैं। आरोपी रामेश्वर अपने बेटे सुधीर के साथ रहता था। उसका बड़ा बेटा सुशील बंदा बहादुर कालोनी में रहता है। सुधीर की मां पिछले कुछ दिनों से काम पर गई हुई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात पिता-पुत्र ने खाना खाया। इसके बाद बर्तन धोने को लेकर दोनों में बहस हो गई। इसी दौरान रामेश्वर ने बेटे पर तवे से हमला कर दिया। सुधीर ने भी गुस्से में आकर पिता पर हमला किया। वह खुद के बचाव के लिए छत पर चढ़ गया। रामेश्वर भी बेटे के पीछे छत पर चला गया। उसने छत पर लकड़ी से बेटे के सिर पर हमला कर दिया। इससे सुधीर बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर सुखदेव राज ने बताया कि लॉकडाउन से पहले मकान बनाने के लिए सीमेंट की बोरियां आई थीं, जो खाली वहां पड़ी थी। रामेश्वर ने वहीं बोरियों बेटे पर डाल जिंदा जला दिया। जब लोगों ने आग की लपटे देखी तो उन्होंने शोर मचाया। पहले तो लोगों को बरगलाने के लिए आरोपी ने कहा कि उसने बोरियों को आग लगाई है ऊपर कूड़ा कर्कट काफी हो गया था। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने रामेश्वर के बड़े बेटे सुशील को बुलाया। तब जाकर खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने बेटे को ही जिंदा जला दिया है। सब इंस्पेक्टर सुखदेव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed