फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A woman (aunt) who intervened was killed with an axe.

Sitapur News: बीच बचाव करने पहुंची ताई की कुल्हाड़ी से हत्या

Sat, 17 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A woman (aunt) who intervened was killed with an axe.
कमलापुर। भाभी की हत्या करने की नियत से जा रहे युवक ने बीच-बचाव करने पहुंची ताई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह सुजौलिया गांव में हुई इस वारदात के आरोपी युवक प्रदीप उर्फ समदू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी दुर्गेश ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अब तक हुई जांच में सामने आया है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, वह काफी ज्यादा नशा करता है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रामदेवी (60) सुबह करीब नौ बजे किसी काम से अपने देवर के बेटे दीपू के घर गई थीं। दीपू के पड़ोस में ही प्रदीप का भी घर है। अचानक प्रदीप हाथ में कुल्हाड़ी लेकर अपने घर से निकला आैर रिश्ते में भाई दीपू के घर की दीवार को कूदकर अंदर घुस आया। उसने दीपू की पत्नी सरोजनी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उनको बचाने के लिए आरोपी की ताई रामदेवी बीच में आ गईं। आरोपी ने उन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सिर व शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोट लगने से रामदेवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुई इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। जान बचाकर भागी सरोजनी ने बताया कि प्रदीप ने उस पर ही हमला किया था, लेकिन वार रामदेवी ने अपने ऊपर झेल लिया और उसको भाग जाने के लिए कहा। कमलापुर इंस्पेक्टर व सीओ सिधौली ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही घटनास्थल की जांच के साथ ही मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed