{"_id":"6aa7e0e45806e9a83c0afa6c","slug":"farmers-surround-dc-office-announce-state-wide-protest-on-september-24-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-117904-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: किसानों का डीसी कार्यालय पर घेराव, 24 सितंबर को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: किसानों का डीसी कार्यालय पर घेराव, 24 सितंबर को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का एलान
Mon, 14 Sep 2026 05:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने सोमवार को डीसी कार्यालय के मुख्य गेटों का घेराव किया। किसान अपनी 13 मांगों को लेकर 30 अगस्त से धरना दे रहे हैं। प्रशासन द्वारा सुनवाई न होने से नाराज किसानों ने यह कदम उठाया।
जिला महासचिव सौदागर सिंह घुड़ानी ने कहा कि सरकार जानबूझकर किसानों की मांगों को टाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें चुनाव के वादे भूलकर कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में खड़ी हो जाती हैं। घुड़ानी ने विश्व व्यापार संगठन की नीतियों को लागू करने के दौरान किसानों के हितों की अनदेखी का भी आरोप लगाया। घेराव के दौरान डीसी ने किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया। किसान नेताओं ने डीसी को बताया कि 16 दिनों से धरना चल रहा है, पर कोई अधिकारी बात करने नहीं आया। डीसी ने कहा कि उन्हें धरने की जानकारी नहीं थी।
जिला प्रधान चरण सिंह ने एलान किया कि यदि मांगें लागू नहीं हुईं तो 24 सितंबर को सभी जिलों में उपायुक्तों के कार्यालयों का घेराव होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान किसान चंडीगढ़ विधानसभा की ओर मार्च करेंगे। धरने को चरणजीत सिंह फल्लेवाल, बलवंत सिंह घुड़ानी और अन्य किसान नेताओं ने भी संबोधित किया। मंच संचालन नाजर सिंह सियाड़ ने किया।