फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   drug dealers arrested

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 21 Jun 2021 08:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
drug dealers arrested
लुधियाना। नशा तस्करी का धंधा करने वालों के खिलाफ महानगर की कमिश्नरेट पुलिस ने मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस ने चौबीस घंटे के दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से गांजा और अफीम बरामद की गई है। चारों तस्करों में दो तस्कर होशियारपुर के हैं। इस मामले में अलग अलग थानों की पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना मोती नगर की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि होशियारपुर की कृष्णा कॉलोनी में रहने वाला मनीष कुमार और हर्ष कुमार गांजा तस्करी का धंधा करते हैं। पुलिस ने सूचना के बाद आरोपियों को काबू कर तलाशी ली तो 1100 ग्राम गांजा और छह ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बाहरी इलाकों से नशा लाकर महानगर और उसके आसपास के इलाकों में बेचते थे। इसी तरह थाना जमालपुर की पुलिस ने मुंडियां इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस को सूचना मिली कि मुंडियां खुर्द निवासी परमजीत कॉलोनी निवासी लाल विकास कुमार नशा तस्करी का धंधा करता है। पुलिस ने आरोपी लाल विकास को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर 510 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहा है। आरोपी शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में नशा तस्करी का करता है। थाना माडल टाउन पुलिस ने माडल टाउन श्मशान घाट के पास नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 540 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई जसवीर कौर ने बताया कि आरोपी की पहचान धांधरां रोड स्थित रूप नगर कालोनी की गली नंबर 5 निवासी विजय साहनी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed