फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Drug addiction has increased manifold in Punjab under the AAP government: Chugh

आप सरकार के राज में पंजाब में नशा कई गुना बढ़ा : चुघ

Wed, 16 Sep 2026 05:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 16 Sep 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction has increased manifold in Punjab under the AAP government: Chugh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुनाम। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की आप सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के राज में राज्य में नशा कई गुना बढ़ गया है। चुघ तूरबंजारा गांव में मृतक गुलजार सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे थे।
चुघ ने कहा कि पंजाब में जुल्म की इंतहा हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि इतने अत्याचार तो इतिहास में बाबर और नादिरशाह ने भी नहीं किए थे। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाना अपराध बन गया है। उन्होंने मांग की कि गुलजार सिंह के अंतिम बयान के आधार पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए। चुघ ने परिजन को हरसंभव कानूनी मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चुघ ने बताया कि गुलजार सिंह के बयान में एक कैबिनेट मंत्री का नाम साफतौर पर लिया गया है। परिवार भी इसी आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस दौरान भाजपा नेता दामन बाजवा, हरमन बाजवा और सरजीवन जिंदल भी चुघ के साथ थे। वहीं दामन बाजवा के निवास पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में चुघ ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह देश से नक्सलवाद खत्म किया है, उसी तरह पंजाब में भाजपा सरकार आने पर नशे का कारोबार जड़ से खत्म किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों पर अत्याचार करने वालों को बख्शा नहीं जाने की चेतावनी दी। चुघ ने कहा, इस मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह खाकी (पुलिस) वाला हो या खादी पहनने वाला (नेता)। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को सगी बहनें बताया। चुघ ने कहा कि दिल्ली में मिलकर सरकार बनाने और 2024 का लोकसभा चुनाव साथ लड़ने के बाद अब ये दल पंजाब में नूरा कुश्ती का दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने 1984 के सिख जनसंहार के लिए कांग्रेस को मुख्य दोषी ठहराया। चुघ ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की राजनीति सिर्फ नाराज फूफा जैसी रह गई है। ऐसे लोगों का काम हर शुभ काम में नुक्स निकालना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed