फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dead body thrown after killing woman In Ludhiana

महिला की हत्या कर शव प्लाट में फेंका

Sun, 07 Feb 2021 04:31 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown after killing woman In Ludhiana
लुधियाना। ढंढारी कलां इलाके में महिला की हत्या करने के बाद शव खाली प्लाट में फेंक दिया। घटना का पता उस समय चला जब रविवार की सुबह एक व्यक्ति प्लाट में गया। मसूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतका की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

एसएचओ सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह खाली प्लाट में एक व्यक्ति गया था। वहां महिला का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हत्या मफलर से गला दबा कर की गई है। मफलर गले में लिपटा था और जीभ बाहर निकली थी। शव के पास कास्मेटिक का सामान पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि महिला किसी के साथ यहां आई होगी और किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

यह भी आशंका है कि यह मामला लिव इन रिलेशन का भी हो सकता है या फिर हत्यारा को नजदीकी का भी हो सकता है। एसएचओ ने बताया कि हत्यारों तक पहुंचने के लिए पहले महिला की पहचान जरूरी है। महिला की पहचान होने पर हत्यारों तक पहुंचने में आसानी हो गई। पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed