{"_id":"686f88cee7bb0e9bd8025493","slug":"woman-dead-body-found-in-sack-in-ludhiana-mother-in-law-and-father-in-law-strangled-her-to-death-three-arreste-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में बोरी में महिला की लाश:सास-ससुर ने की रेशमा की हत्या, यूपी में रहता है पति, इस बात के लिए मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में बोरी में महिला की लाश:सास-ससुर ने की रेशमा की हत्या, यूपी में रहता है पति, इस बात के लिए मार डाला
Thu, 10 Jul 2025 03:21 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 10 Jul 2025 03:21 PM IST
सार
लुधियाना में बोरी में महिला की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मृतका की पहचा रेशमा के तौर पर हुई है। रेशमा की हत्या उसके सास-ससुर ने की है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में बुधवार को बोरी में महिला का शव भरकर सड़क पर फेंक कर दो व्यक्ति फरार हो गए थे। इस मामले में लुधियाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। वहीं मृतका की पहचान 25 वर्षीय रेशमा के तौर पर हुई है। रेशमा की हत्या करने के बाद उसकी लाश को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश थी, लेकिन इससे पहले ही लोगों ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोक लिया और दोनों शव को सड़क पर फेंक कर भाग गए थे।
विज्ञापन
रेशमा की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके सास-ससुर ने की थी। आरोपी सास दुलारी और ससुर कृष्ण के साथ बाइक सवार युवक अजय को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रेशमा के सास-ससुर उसके चरित्र पर शक करते थे। रेशमा का पति यूपी के लखनऊ में रहता है और उनकी एक बेटी भी है।
विज्ञापन
आरोपी सास-ससुर ने मंगलवार रात रेशमा के साथ झगड़ा किया था। क्योंकि रेशमा रात को देरी से घर पहुंची थी। इसके बाद आरोपी सास दुलारी ने उसे पकड़कर ससुर कृष्ण ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। रेशमा अपनी सास और ससुर के साथ महाराज नगर में किराये के घर पर रहती थी।
विज्ञापन
हत्या के अगले दिन बुधवार को उन्होंने गांव के ही युवक अजय को बुलाया। रेशमा की लाश बोरी में भरकर उसे बताया कि बोरी में आम के छिलके हैं और उन्हें कहीं बाहर फेंक कर आना है। अजय के साथ बाइक पर रेशमा का ससुर बोरी लेकर शव ठिकाने लगाने जा रहा था, तभी लोगों ने उन्हें लुधियाना के आरती चौक पर रोक लिया। बोरी से बदबू आने पर लोग आरोपियों का वीडियो बनाने लगे। इस पर दोनों बोरी फेंककर फरार हो गए। बोरी के अंदर युवती का शव मिला था। इसके बाद लोगों की सूचना पाकर थाना डिविजन आठ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।