{"_id":"63298d6554ccde2a254695cd","slug":"two-brothers-print-fake-visa-in-their-printing-press-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: अपनी प्रिंटिंग प्रेस में छाप दिया कनाडा का वीजा और ठग लिए सवा सात लाख रुपये, पुलिस ने एक को धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: अपनी प्रिंटिंग प्रेस में छाप दिया कनाडा का वीजा और ठग लिए सवा सात लाख रुपये, पुलिस ने एक को धरा
Tue, 20 Sep 2022 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Sep 2022 03:22 PM IST
सार
विकास वर्मा की शिकायत के मुताबिक वह अपने भांजे पीयूष को विदेश भेजना चाहता था।आरोपी धर्मेंद्र ने उसके भांजे को अपने भाई के जरिए विदेश भेजने की बात की। आरोपियों से सवा सात लाख रुपये में सौदा तय हो गया।
विज्ञापन
fraud
- फोटो : istock
विस्तार
दो भाइयों ने अपनी प्रिंटिंग प्रेस में एक युवक के पासपोर्ट पर जाली वीजा लगाया और सवा सात रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने सलेम टाबरी के न्यू अशोक नगर निवासी विकास वर्मा की शिकायत पर मंजीत नगर निवासी बलबीर सिंह उसके भाई धर्मेंद्र सिंह, राहुल मल्होत्रा के साथ साथ तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी के दोनों आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विकास वर्मा की शिकायत के मुताबिक वह अपने भांजे पीयूष को विदेश भेजना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी धर्मेंद्र से हुई। आरोपी ने उसके भांजे को अपने भाई के जरिए विदेश भेजने की बात की। आरोपियों से सवा सात लाख रुपये में सौदा तय हो गया। पहले उसने 25 हजार रुपये और फिर सात लाख रुपये नकद दिए।
विज्ञापन
आरोपियों ने 22 अगस्त को उसे पासपोर्ट दिया जिस पर कनाडा का वीजा लगा हुआ था। उन्होंने उक्त वीजा चेक करवाया तो पता चला कि आरोपियों ने जाली वीजा लगवा कर दिया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने कुछ साथियों के साथ मिल प्रिंटिंग प्रेस लगा रखी है और वहीं पर जाली मोहरें तैयार कर वीजा लगा रहे हैं। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन