{"_id":"6af36dbc215ece0c4005e1c7","slug":"theft-by-opening-the-shop-shutter-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128989-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर खोलकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का शटर खोलकर चोरी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव जाखौदा में चोरों ने परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सामान चोरी कर लिया। चोर दुकान का शटर खोलकर गल्ले में रखे करीब 14 से 15 हजार रुपये, एक गैस सिलेंडर और सर्फ के दो कट्टे चोरी कर ले गए। दुकानदार की शिकायत पर आसौदा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जाखौदा निवासी हंसराज ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास उनकी परचून की दुकान है। आठ नवंबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे दुकान पर पहुंचे तो शटर थोड़ा खुला हुआ था और ताला भी गायब मिला। दुकान के अंदर जाकर जांच की तो गल्ले से करीब 14 से 15 हजार रुपये गायब मिले। दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना आसौदा एसएचओ जयभगवान ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।