{"_id":"577a921e4f1c1b090c7fa533","slug":"theft-theft-of-marriage-things-ludhiana-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की शादी की शॉपिंग की, चोर ले उड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की शादी की शॉपिंग की, चोर ले उड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने एक घर में घुसकर शादी की खुशियों पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर की दूसरी मंजिल के कमरे में रखा शादी की शॉपिंग का सामान ले उड़े। घरवाले पहली मंजिल पर सो रहे थे। सोमवार सुबह जब नींद खुली तो पता चला कि चोर घर से दो लाख कैश, 9 तोले सोने के गहने, 2 किलो चांदी, नया लैपटॉप, मोबाइल, कैमरा और कपड़े तक ले गए। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
इस्लाम गंज निवासी बिमला रानी ने बताया कि उसके पति कैलाश चंदर अरब में जॉब करते हैं। दो महीने बाद उसके बड़े बेटे उत्तम की शादी है। वह अपने बेटे की शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। बिमला रानी का कहना है कि वह खुद पहली मंजिल पर सोते हैं, जबकि दूसरी मंजिल के कमरे में ही शादी की शॉपिंग का सामान, कैश और अन्य गहने पड़े हुए थे।
उसका बेटा और तीन बेटियां रविवार रात पहली मंजिल पर सोए हुए थे। जब सोमवार उठे, तो देखा कि दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सामान बिखरा हुआ था। चोर कैश, गहने और अन्य सामान चोरी कर ले गया था। पुलिस छानबीन में लगी है।