{"_id":"d5619bbdd1f952cd7c7b6790e2cccecf","slug":"student-killed-in-bus-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन की चपेट में आकर बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल वैन की चपेट में आकर बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, (जगरांव/लुधियाना)
Updated Tue, 24 Nov 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जगरांव के एक निजी स्कूल की वैन के नीचे आकर स्कूल की ही चार साल की छात्रा की मौत हो गई।
इस से बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों की लापरवाही भी सामने आई है। जगरांव के अगवाड़ राड़ा निवासी हरमीत सिंह की करीब चार साल की बेटी राजवीर कौर सनमती विमल जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एलकेजी की छात्रा थी। रोजाना की तरह सोमवार को छुट्टी होने पर स्कूल वैन अन्य बच्चों के साथ राजवीर को भी स्कूल से लेकर घर छोड़ने गई।
घर के बाहर उतारने के बाद जब चालक ने वैन आगे बढ़ाई तो राजवीर उसकी चपेट में आ गई। वैन का पिछला टायर उसके ऊपर से निकल गया। परिवार के लोग बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, वहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बेटी के शव को देख कर उसकी मां गुमसुम हो गई।
घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त रोष है। लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधकों को चालकों को बच्चों को उतारने एवं चढ़ाने की जिम्मेदारी का अहसास करना होगा। ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। इस मामले में पुलिस चौकी अड्डा रायकोट के प्रभारी हरमेश कुमार का कहना है कि माता-पिता के बयान के बाद आगे कार्रवाई की जा रही है।