फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Son and daughter in law arrested for beating 85 year old woman in Raikot Ludhiana see video

बुजुर्ग पर जुल्म: बेटा और बहू करते थे मारपीट, ऑस्ट्रेलिया से बेटी ने किया ऐसा काम, दोनों गए जेल, Video

Wed, 02 Apr 2025 08:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Apr 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Son and daughter in law arrested for beating 85 year old woman in Raikot Ludhiana see video
पुलिस हिरासत में बुजुर्ग को पीटने वाले बेटा और बहू। - फोटो : संवाद

पंजाब के लुधियाना के रायकोट में बेटा और उसकी पत्नी 85 साल की बुजुर्ग मां के साथ अत्याचार कर रहे थे। कलयुगी बेटा अपनी मां को मारता-पीटता था। यहां तक कि उसे खाना भी नहीं देता था। बुजुर्ग की बहू भी पति के साथ मिलकर बुजुर्ग सास पर जुल्म ढहा रही थी। दोनों पति-पत्नी की यह हरकत तीसरी आंख यानी सीसीटीवी में कैद हुई है। 

विज्ञापन


बेटे और बहू की यह करतूत बुजुर्ग गुरनाम कौर की बेटी की वजह से सबके सामने आ पाई है। हालांकि गुरनाम कौर की बेटी सात समंदर पार विदेश में रहती है, लेकिन उसने वहां से ही भाई और भाभी की हरकतों पर नजर रखने के लिए घर में सीसीटीवी लगाए थे। ऐसे में आरोपी बेटा जसवीर सिंह और बहू गुरप्रीत कौर को बुजुर्ग के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




बजुर्ग गुरनाम कौर की बेटी हरप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहती है। बेटी हरप्रीत कौर को अपने भाई और भाभी से मां गुरनाम कौर की जान को खतरे का अंदेशा था। इसलिए हरप्रीत कौर ने रायकोट स्थित अपने घर में सीसीटीवी लगवाए थे। सीसीटीवी से वह ऑस्ट्रेलिया में बैठ कर भाई और भाभी पर नजर रख रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरप्रीत कौर का आरोपी भाई जसवीर सिंह पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ मिलकर अपनी बुजुर्ग मां गुरनाम कौर को पीटता था, लेकिन सुबूत न होने की वजह से हर बार बच जाते। इस बार सीसीटीवी ने कलयुगी बेटे और बहु की पोल खोलते हुए उन्हें हथकड़ियां लगवा दी। 

बेटी ने मां की देखभाल के लिए भाई-भाभी को घर में दी थी जगह
रायकोट के मोहल्ला बैंक कॉलोनी में कलयुगी बेटे जसवीर सिंह और बहु गुरप्रीत के खिलाफ रायकोट सिटी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। थाना सिटी रायकोट के प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 85 वर्षीय महिला गुरनाम कौर पत्नी स्वर्गीय प्यारा सिंह अपने बेटे जसवीर सिंह और बहू गुरप्रीत कौर के साथ रहती हैं। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली हरप्रीत कौर ने अपनी बजुर्ग मां गुरनाम कौर की देखभाल के लिए भाई जसवीर सिंह और भाभी गुरप्रीत कौर को भी घर पर रहने की जगह दी थी, लेकिन जसवीर पत्नी के साथ बूढ़ी मां पर अत्याचार करने लगा। 

इस तरह आरोपी बहू-बेटे के खिलाफ हुई कार्रवाई
पिछली बार हरप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले घर के कोने-कोने में सीसीटीवी लगवा दिए। मंगलवार को हरप्रीत कौर ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो उसकी बुजुर्ग मां गुरनाम कौर को उसका भाई जसवीर सिंह पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ मिलकर पीट रहा था। हरप्रीत ने फुटेज रिकॉर्ड करके लुधियाना के हसनपुर स्थित मनुखता दी सेवा समाजसेवी संस्था के संस्थापक गुरप्रीत सिंह मिंटू को भेजी। गुरप्रीत सिंह मिंटू तुरंत अपनी टीम के साथ पीड़ित बुजुर्ग गुरनाम कौर के घर पहुंच। उन्होंने घायल गुरनाम कौर को इलाज के लिए रायकोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने रायकोट के सिटी पुलिस स्टेशन में एमएलआर भेज दी। गुरप्रीत सिंह मिंटू ने रायकोट सिटी पुलिस स्टेशन प्रभारी अमरजीत सिंह को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बुजुर्ग गुरनाम कौर के बयान दर्ज किए गए। 

बुजुर्ग बोली- खाना मांगने पर भी पीटते हैं बहू और बेटा
गुरनाम कौर ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा जसवीर सिंह और बहू गुरप्रीत कौर मिलकर पिछले काफी समय से उसके साथ मारपीट कर रहे थे। खाना मांगने पर भी उसे पीटा जाता था। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर भी सुबूत के तौर पर कब्जे में ली है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में कल चक्का जाम: पनबस और पीआरटीसी की 2500 बसों के थम जाएंगे पहिए... यात्रियों की बढ़ी टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed