फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punbus and PRTC worker on strike 2500 buses not run on Thursday

पंजाब में आज चक्का जाम: पनबस और पीआरटीसी की 2500 बसों के थम जाएंगे पहिए... यात्रियों की बढ़ी टेंशन

Thu, 03 Apr 2025 08:58 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Apr 2025 08:58 AM IST
सार

पंजाब में बस यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। क्योंकि आज यानी वीरवार को पनबस और पीआरटीसी की 2500 बसें नहीं चलेंगी। कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान किया है। 

विज्ञापन
Punbus and PRTC worker on strike 2500 buses not run on Thursday
पनबस और पीआरटीसी की हड़ताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में एकबार फिर से पनबस और पीआरटीसी बसों के पहिए थम जाएंगे। वीरवार को पनबस और पीआरटीसी मुलाजिमों ने हड़ताल का एलान कर दिया है। बसों की हड़ताल पूरे पंजाब में की जाएगी। इससे बस यात्रियों की टेंशन बढ़ गई है। 

विज्ञापन


मांगों को लेकर पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे पीआरटीसी और पनबस के मुलाजिमों ने वीरवार को पूरे पंजाब में दो घंटे तक चक्का जाम करने का एलान किया है। वीरवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूरे पंजाब में करीब 2500 बसों का चक्का जाम होगा। जिस कारण कई लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस दौरान प्राइवेट बसें चलती रहेंगी। इसके अलावा मुलाजिमों ने एलान किया है कि अगर उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया जाता है तो सात, आठ और नौ अप्रैल को तीन दिन की हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


मुलाजिम संस्था के शमशेर सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर पनबस और पीआरटीसी के मुलाजिम पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार के साथ बैठकें भी जारी हैं। इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। नए-नए फरमान लाए जा रहे हैं। कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं किया जा रहा है। उन्हें हर बार आश्वासन दे दिया जाता है कि उनकी मांगे जल्द मानी जाएगीं, लेकिन अमल नहीं किया जा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पैदल यात्रा करेंगे राज्यपाल: कल से पंजाब दौरे पर जाएंगे गुलाब चंद कटारिया, बॉर्डर एरिया में पैदल यात्रा का मकसद क्या?

हरियाणा और दिल्ली के ठेकेदारों को दिया जा रहा टेंडर

शमशेर सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से कोई बस नई पनबस और पीआरटीसी की बेड़े में शामिल नहीं हुई है। उल्टा कई बसें कम हो चुकी हैं। आने वाले समय में पनबस और पीआरटीसी को चलाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार दावा करती थी कि ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया जाएगा, लेकिन हरियाणा और दिल्ली के ठेकेदारों को टेंडर लगाकर यहां बुलाया जा रहा है। 

क्या हैं मुलाजिमों की मुख्य मांगें

शमशेर सिंह ने कहा कि उनकी अभी भी यही मांग है कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए, ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए। इसके अलावा अन्य मांगें भी हैं जिन पर सरकार कोई विचार नहीं कर रही है। हर बार आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन सुनवाई नहीं होती। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे विभाग के कुछ अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं। इस कारण मुलाजिमों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वीरवार को दो घंटे बस सेवा बंद रहेगी और 7, 8 व 9 अप्रैल को पूरे पंजाब की 2500 बसों का तीन दिन तक चक्का जाम होगा। इसके साथ साथ मंत्री की कोठी के आगे धरना दिया जाएगा।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें: एक महीने में 2.76 करोड़ का जुर्माना: रेल डिवीजन फिरोजपुर की सख्ती, 29436 बेटिकट यात्री पकड़े, जान लें ये नियम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed