फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Robbers looted over Rs 18 lakhs cash from an ATM in Ludhiana

लुधियाना में एटीएम को बनाया निशाना: गैस कटर से काटकर 18.38 लाख की नकदी उड़ाई, तीन लुटेरों ने की वारदात

Sun, 26 Sep 2021 10:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Sep 2021 10:39 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में तीन लुटेरों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों की नकदी उड़ा दी। गांव भुट्टा में लगे एसबीआई के एटीएम को लुटेरों ने निशाना बनाया। इससे पहले भी इस एटीएम में लूट की कोशिश हो चुकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Robbers looted over Rs 18 lakhs cash from an ATM in Ludhiana
एटीएम काट नकदी लूटी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

डेहलों के गांव भुट्टा में शनिवार सुबह करीब तीन बजे लुटेरों ने एटीएम काटकर 18.38 लाख रुपये लूट लिए। कार सवार तीन लुटेरों ने पहले गैस कटर से एटीएम का शटर काटा और फिर भीतर घुसकर एटीएम मशीन ही काट डाली। उसको साइड में फेंककर आरोपी नकदी निकालकर फरार हो गए। जब आरोपी पैसे निकाल रहे थे तो गांव के लोगों को भनक लग गई पर जैसे ही गांव के लोग वहां पहुंचने लगे तो आरोपी उनसे मारपीट कर फरार हो गए।

विज्ञापन

 
इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों ने एटीएम के अंदर घुसते ही सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- किसान महापंचायत: भारत बंद से एक दिन पहले पानीपत में आज जुटेंगे किसान, 101 हलवाई बना रहे हैं खाना
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी गुरतेज सिंह ने बताया कि तीन बजे जब एक व्यक्ति को इसकी भनक लगी तो उसने शोर मचा दिया। उसके बाद जैसे ही लोग पहुंचने लगे तो आरोपी भागने लगे थे। लोगों ने उनकी गाड़ी रोकनी चाही लेकिन आरोपियों ने कार भगाई। गांव के लोगों ने कार का आगे वाला शीशा तोड़ दिया लेकिन आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की तो सामने आया है कि तीन लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। जैसे ही वह एटीएम कक्ष में घुसे तो अंदर आते ही सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे डाल दिया था। बताया जाता है कि वह गैस कटर गाड़ी की डिग्गी में रखकर लेकर आए थे और वारदात के बाद गाड़ी में बैठकर चंडीगढ़ की तरफ फरार हो गए।

गांव के लोगों ने बताया पहले भी हुई थी लूट की कोशिश
गांव भुट्टा के बीचो बीच बैंक की उक्त शाखा से करीब डेढ़ साल पहले भी लूट की कोशिश हो चुकी है और तब भी गांव के लोग वहां आ गए थे लूट की वारदात होने से बचा लिया था। तब भी तीन ही लोग थे। अब भी तीन ही लोग इस वारदात को करने के लिए आए थे। जिस कारण पुलिस उस मामले को इससे जोड़कर भी देख रही है। 

यह भी पढ़ें- हरियाणा: गृह मंत्री विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक करने वाला कर्मी सस्पेंड, सीएम बोले-ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे

क्या कहते है पुलिस अधिकारी
एसीपी साऊथ दीप कमल ने बताया कि जिस तरह से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है, इससे साफ है कि लुटेरे बेहद शातिर हैं। पुलिस अब पिछले समय के दौरान जेल से छूटकर आए एटीएम लुटेरों की लिस्ट बना रही है और उन सभी लोगों के बारे में जांच की जा रही है, जो एटीएम लूट में पकड़े गए हैं या पुरानी घटनाओं में शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed