फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Retired Army Man Killed in Halwara

Ludhiana: नाली के झगड़े में पूर्व सैनिक की हत्या, पड़ोसी ने लोहे की रॉड से सिर पर किया वार

Thu, 21 Dec 2023 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 04:01 PM IST
सार

डीएसपी दाखा अमनदीप सिंह ने बताया कि शिंगारा सिंह सेना की नौकरी के बाद पंजाब पुलिस में भर्ती होकर रिटायर हुआ था। शिंगारा सिंह की पत्नी गुरमीत कौर ने आरोप लगाया कि उनका पड़ोसी पूर्व सैनिक जगदीप सिंह लगातार उनसे झगड़ा करता था।

विज्ञापन
Retired Army Man Killed in Halwara
मृतक शिंगारा सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

हलवारा के पास गांव ढैपई में रिटायर्ड सैनिक जगदीप सिंह ने अपने पड़ोसी 70 वर्षीय पूर्व सैनिक शिंगारा सिंह को मौत के घाट उतार दिया। गंदे पानी की निकासी वाली नाली से शुरू हुआ विवाद कत्ल तक पहुंच गया। जोधां पुलिस ने आरोपी जगदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


डीएसपी दाखा अमनदीप सिंह ने बताया कि शिंगारा सिंह सेना की नौकरी के बाद पंजाब पुलिस में भर्ती होकर रिटायर हुआ था। शिंगारा सिंह की पत्नी गुरमीत कौर ने आरोप लगाया कि उनका पड़ोसी पूर्व सैनिक जगदीप सिंह लगातार उनसे झगड़ा करता था। उसे स्थानीय पुलिस की शह प्राप्त थी। गुरुवार दोपहर जगदीप सिंह ने लोहे की रॉड से उसके पति शिंगारा सिंह पर हमला कर दिया। लगातार सिर पर वार से शिंगारा सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीएसपी अमनदीप सिंह ने बताया कि गुरमीत कौर के बयान पर कत्ल केस दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed