फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   rape attempt, rape attempt on minor in ludhiana, rape attempt in ludhiana

घर के बाहर खेल रही बच्ची से दुराचार की कोशिश

Sat, 16 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 16 Apr 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
rape attempt, rape attempt on minor in ludhiana, rape attempt in ludhiana
बच्ची के साथ बलात्कार
 शनिवार शाम एक व्यक्ति ने तीन वर्ष की मासूम के साथ दुराचार की कोशिश की। यह देख एक महिला ने शोर मचा दिया। इसी दौरान आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को काबू कर उसके साथ मारपीट की। इसकी सूचना थाना सलेम टाबरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्ची की मां निजी फैक्टरी में काम करती है, जबकि पिता इलाके में ही रेहड़ी लगाते है। शनिवार शाम को बच्ची घर के बाहर अकेली खेल रही थी। इसी दौरान धर्मेंद्र किसी से मिलने के लिए आया था। आरोपी को उसका साथी नहीं मिला तो वह बच्ची को अकेला देख उसे बहला फुसला कर सीढ़ियों के पास ले गया। वहां पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश की, इसी दौरान वहां रहने वाली एक महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद लोगों ने उसे मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed