फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   rape attempt, case on one for rape attempt, ludhiana rape attempt

युवती के साथ दुराचार की कोशिश, केस 

Sat, 01 Oct 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 01 Oct 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
rape attempt, case on one for rape attempt, ludhiana rape attempt
Rape - फोटो : Times of India
एक व्यक्ति ने अपनी पड़ोसी युवती के साथ उसके घर में घुस कर दुराचार की कोशिश की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे धमकियां देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन चार की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद चौकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती बीए कर रही है। आरोपी अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। 29 सितंबर की देर रात करीब एक बजे आरोपी दीवार फांद कर उसके घर में घुसा और उसके कमरे में आ गया। जब पीड़िता की नींद खुली तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की।
विज्ञापन


शोर मचाने पर उसके परिजन भी जाग गए। उनके आने से पहले ही आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed