फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, crime, sucide in jail

जेल में हवालाती ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 08 Aug 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Sat, 08 Aug 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल में एक हवालाती ने फंदा लगाकर जान दे दी। देर शाम जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास ने जेल में जाकर मामले की जांच की।
विज्ञापन


जेल में बंद हवालाती अजय भगत पुत्र जोगिंदर भगत वासी रेलवे स्टेशन श्री आनंदपुर साहिब एनडीपीसी एक्ट के तहत 26 जुलाई को जेल में आया था। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे जेल के बाथरूम में उसने फंदा लगा लिया। जेल सुपरिंटेंडेंट दलबीर सिंह तेजी ने बताया कि अजय भगत शुक्रवार को एडिशनल सेशन जज जगदीप कौर विर्क की अदालत में पेशी भुगत कर आया था और वह परेशान था। वह किसी के साथ बातचीत भी नहीं कर रहा था।

मृतक अजय भगत को पुलिस ने 23 जून को नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था।
शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोपल धंजन ने जेल में जाकर मामले की जांच की। जेल के रिकार्ड में मृतक अजय भगत खानाबदोश है और जेल सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि वह उसके परिवार के बारे में पता लगा रहे हैं और परिवार के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। 174 की कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed