{"_id":"570fcacf4f1c1bd7364a6b01","slug":"protest-abductors-arrest-demand-in-ludhiana-ludhiana-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डरा-धमका कर लड़की को अगवा करने वाले की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाबालिग के परिजनों ने अपने साथियों के साथ बाबा थान सिंह चौक पर धरना लगा दिया। दोनों तरफ से रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और युवती को अगवा करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन की वजह से दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई और पुराने बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई।
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर दिलीप बेदी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर नाबालिग को ढूंढने का आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और उन्होंने जाम खोला।
नाबालिग के होजरी व्यापारी पिता ने कहा कि इस मामले में पुलिस द्वारा नामजद किए गए आरोपी अजय कुमार के रिश्तेदार उनकी गली में रहते हैं। इसी वजह से अजय का उनकी गली में आना जाना था। होजरी व्यापारी के अनुसार उसकी किडनी में दिक्कत है और उनकी इलाज चंडीगढ़ में चल रहा है। दो दिन पहले वह अपनी पत्नी के साथ चंडीगढ़ इलाज करवाने गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी अजय कुमार उनके घर घुस गया और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी नाबालिग लड़की को डरा धमका कर अगवा कर ले गया। व्यापारी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन उसे ढूंढने की कोशिश नहीं की। इससे गुस्साए लोगों के साथ मिल उन्होंने रोड जाम किया।
वहीं थाना डिवीजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर दिलीप बेदी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद ही मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी के बारे में पता लगाने के लिए उसके परिजनों और अन्य रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई थी। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।