फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   police, torture, sufferer's family

पुलिस कर रही पीड़ित परिवार को परेशान ः संग्रामी

Sun, 17 May 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला/मुक्तसर Updated Sun, 17 May 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के जोनल सचिव गगन संग्रामी और नौजवान भारत सभा के
विज्ञापन
जिला नेता गुरांदित्ता सिंह झबेलवाली ने कहा कि बस में दो छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस प्रशासन के अधिकारी सरकार से शाबाशी लेने के लिए पीड़ित परिवार को परेशान कर रहे हैं।
 

पुलिस की ओर से निजी बस ऑपरेटरों के  चक्का जाम के दौरान कोई सख्त एक्शन न लेने के बाद अब पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार को तफ्तीश के नाम पर परेशान कर रहे हैं। अधिकारी दोषी कंडक्टर को बचाकर और कंडक्टरों को शह देकर सरकारी आशीर्वाद प्राप्त करना चाह रहे हैं।



उक्त नेताओं ने कहा कि मुक्तसर पुलिस बस मालिक और शिअद के गिद्दड़बाहा हलका इंचार्ज हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को बचाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर न्यू दीप बस का परमिट रद्द न किया गया और दोषी कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ बस मालिक डिंपी ढिल्लों पर पर्चा दर्ज न हुआ तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed