{"_id":"6807426a407133eb3308cf90","slug":"panchayat-secretary-arrested-taking-bribe-of-rs-20-thousand-in-barnala-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव जी गिरफ्तार: बरनाला में पंचायत सचिव ले रहा था घूस, बिल पास करने के लिए ठेकेदार से मांगी थी कमीशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सचिव जी गिरफ्तार: बरनाला में पंचायत सचिव ले रहा था घूस, बिल पास करने के लिए ठेकेदार से मांगी थी कमीशन
Tue, 22 Apr 2025 12:56 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:56 PM IST
सार
पंजाब के बरनाला में सचिव जी गिरफ्तार किए गए हैं। पंचायत सचिव को विजिलेंस टीम ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिव बिल पास करने की एवज में ठेकेदार से कमीशन ले रहा था।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम की हिरासत में आरोपी पंचायत सचिव।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंचायत के सचिव जी घूस (रिश्वत) लेते पकड़े गए हैं। यहां पंचायत वेब सीरीज के सचिव जी यानी अभिषेक की बात नहीं हो रही है, बल्कि पंजाब के बरनाला में पंचायत सचिव घूस लेता पकड़ा गया है। आरोपी सचिव को विजिलेंस टीम ने रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला में तैनात पंचायत सचिव गुरमेल सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सचिव गुरमेल सिह को पटियाला के एक ठेकेदार की तरफ से दर्ज दी गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ठेकेदार ने विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने 2023 में बरनाला जिले के गांव फतेहगढ़ छन्ना में पंचायती जमीन पर 3 लाख 84 हजार रुपये की लागत से सोलर पंप लगाया था, लेकिन उक्त पंचायत सचिव ने बिलों को पास करने के एवज में घूस मांग रहा था। पंचायत सचिव गुरमेल सिंह ने कमीशन के तौर पर 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है।
विज्ञापन
विजिलेंस ने ठेकेदार की शिकायत की जांच की। जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी सचिव को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। विजिलेंस के बिछाए जाल में सचिव फंस गया और आरोपी पंचायत सचिव गुरमेल सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पंचायत सचिव गुरमेल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला रेंज में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस टीम आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर भी ले सकती है।
यह भी पढें: Punjab: अमित शाह और रवनीत बिट्टू के खिलाफ रची जा रही थी साजिश, दो गिरफ्तार, वीडियो से खुला राज