{"_id":"680650640dffa7d9630e1b42","slug":"conspiracy-to-kill-union-minister-amit-shah-and-ravneet-bittu-in-punjab-two-accused-arrested-see-video-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमित शाह और रवनीत बिट्टू के खिलाफ रची जा रही थी साजिश, दो गिरफ्तार, वीडियो से खुला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: अमित शाह और रवनीत बिट्टू के खिलाफ रची जा रही थी साजिश, दो गिरफ्तार, वीडियो से खुला राज
Mon, 21 Apr 2025 07:34 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 21 Apr 2025 07:34 PM IST
सार
सोशल मीडिया ग्रुप वारिस पंजाब दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ साजिश रची जा रही थी। इस साजिश से जुड़ी वाट्सएप ग्रुप चैट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसे लेकर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ साजिश रचने का खुलासा हुआ है। वहीं केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी निशाने पर हैं। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब एक वाट्सएप ग्रुप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पंजाब पुलिस भी हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मामला पंजाब के मोगा का है। यहां एक वाट्सएप ग्रुप जिसका नाम 'वारिस पंजाब दे' रखा गया है, ग्रुप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसमें केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और गृह मंत्री अमित शाह को नुकसान पहुंचाने की बातचीत की जा रही थी। ग्रुप में यह चैट पंजाबी में हो रही थी। पुलिस के पास जैसे ही यह चैट पहुंची तो मोगा साइबर थाना पुलिस ने इसकी तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच के बाद ग्रुप में जुड़े 20 से 25 लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक मोगा और दूसरा खन्ना का रहने वाला है। हालांकि पुलिस ने अभी तक पकड़े गए आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।
विज्ञापन
डीआईजी फरीदकोट रेंज अश्वनी कपूर ने बताया कि बीते दिन एक वाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें केंद्रीय मंत्री रणनीत बिट्टू और गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की बातचीत की जा रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए मोगा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस वाट्सएप ग्रुप से जुड़े 20 से 25 लोगों पर यूएपीए एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Punjab Crime: जालंधर में मुठभेड़, नशा तस्कर ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी ढेर