{"_id":"05a480236f1668ea92af3ab578fb00ee","slug":"newly-maried-girl-s-death-crime-ludhiana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की मौत, ससुराल पर हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की मौत, ससुराल पर हत्या का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
चंदर नगर इलाके में रहने वाली नवविवाहिता अमृतकौर उर्फ माधवी (19) की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने माधवी के पिता फूलचंद की शिकायत पर उसके पति युवराज सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवराज सिंह को हिरासत में ले लिया है।
चंदर नगर की रहने वाली अमृत कौर उर्फ माधवी ने संधू नगर के युवराज सिंह से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही उनमें लड़ाई-झगड़ा रहने लगा। लड़की के पिता फूलचंद ने बताया कि कुछ दिन पहले दोनों में झगड़ा हुआ था। मामले में पंचायती राजीनामा भी हुआ था। उनका कहना है कि मंगलवार को युवराज की बहन की शादी थी। रविवार को फिर युवराज व माधवी में किसी बात पर झगड़ा हो गया। रविवार को उनकी बेटी का फोन आया था कि युवराज उससे मारपीट कर रहा है। वह उनके घर गए और उन्हें समझाबुझा कर वापस आ गए। देर रात युवराज का फोन आया कि उसकी बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई है।
उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। जब वह पहुंचे तो माधवी को अस्पताल ले जाया जा रहा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना डिविजन चार के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सतवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद अगली कार्रवाई होगी।