फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Misdeed case registered against social worker in ludhiana

Ludhiana: झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, बेटा पैदा होने पर कहा-पांच लाख में बेच दे, समाजसेवी पर आरोप

Wed, 14 Aug 2024 10:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Aug 2024 10:22 AM IST
सार

आरोपी चेतन बवेजा ने पीड़िता को अपने दफ्तर में नौकरी दी। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटे के जन्म के बाद आरोपी ने उस पर बच्चे को बेचने का भी दबाव बनाया।

विज्ञापन
Misdeed case registered against social worker in ludhiana
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के लुधियाना हलका पूर्वी से विधायक दलजीत सिंह गरेवाल भोला के नजदीकियों में शामिल समाजसेवी चेतन बवेजा के खिलाफ थाना डिवीजन दो की पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता ने समाजसेवी चेतन बवेजा पर कई तरह के गंभीर आरोप गाए है। चेतन बवेजा ने दुष्कर्म पीड़िता को धमकियां खुद तो दी ही, साथ ही अपने साथियों को भेज धमकियां दिलवाई और समझौते का दबाव बनाया। जब पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया तो उस पर बेटे को पांच लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया। पुलिस ने समाजसेवी चेतन बवेजा पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चेतन बवेजा ने उसे अपने दफ्तर चीमा चौक के पास नौकरी दी थी। इसी दौरान चेतन बवेजा ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे पता चला तो पीड़िता ने शिकायत देने की बात की। आरोपी चेतन बवेजा ने उसे शादी का झांसा दिया। शादी का झांसा दे वह उसे कई बार दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी ने इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी चेतन बवेजा लगातार उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। चेतन बवेजा ने अपने दो साथियों को उसकी बहन के घर भेजा और धमकियां देने के साथ साथ पैसे लेकर समझौता करने का दबाव बनाया। वह किसी हाल में नहीं मानी तो उसे गर्भपात कराने का भी दबाव बनाया। अगस्त 2023 में उसने हैबोवाल के निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद चेतन बवेजा ने फिर से उस पर दबाव बनाया कि अपना बच्चा पांच लाख रुपये में किसी को बेच दे और उसका पीछा छोड़े और दूसरी जगह शादी करा ले। 


लगातार धमकियां मिलने से परेशान पीड़िता ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों के पास भेजी। उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सहा पाए गए तो आरोपी चेतन बवेजा को दुष्कर्म मामले में नामजद कर लिया। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों पर धमकियां देने और समझौते का दबाव है, उनकी भी जांच की जा रही है। एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed