{"_id":"77bca7cecae4e32141d867c965e36eb6","slug":"man-try-to-kidnap-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के बाहर से बच्चे को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के बाहर से बच्चे को अगवा करने की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 15 Feb 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्कड़ बाजार स्थित सिलाई मशीन मार्केट में अपने घर से पास की दुकान में सामान लेने जा रहे बच्चे को एक व्यक्ति ने कंबल में लपेट लिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने उसे रोक लिया। लोगों ने कंबल खोला तो अंदर बच्चा था। लोगों ने आरोपी की पिटाई की।
सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है, जिसमें सारी वारदात कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
दुकान मालिक विवेक सिंगला ने बताया कि सिलाई मशीन मार्केट में मुंशी राम दुनी चंद की क्रॉकरी शॉप है और उनका ऊपर ही घर बना हुआ है। उनका बेटा केशव यूकेजी का छात्र है। सोमवार को केशव स्कूल नहीं गया था। सुबह करीब सवा दस बजे केशव ऊपर से आया और मार्केट में स्थित एक रिश्तेदार की दुकान में चला गया।
विज्ञापन
वहां से लौटते समय कंबल ओढ़े हुए व्यक्ति ने उनके बेटे को काबू कर कंबल में लपेट लिया। उनके बेटे ने शोर मचा दिया। उसका शोर सुन कर आसपास के लोगों समेत वह भी दुकान के बाहर आया। उसके बेटे ने बताया कि वह व्यक्ति उसे उठाकर ले जा रहा था। इस पर लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विवेक सिंगला ने कहा कि आरोपी उनके बेटे को अगवा करने की कोशिश कर रहा था तो सारी हरकतें दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में उसका बेटा दुकान की तरफ आ रहा था, जब आरोपी ने उसके बेटे को कंबल में लपेट लिया और अपने साथ ले जाने की कोशिश की।