{"_id":"62d0dce5dec4f30ea9756590","slug":"man-murdered-in-ludhiana-civil-hospital-emergency-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Hospital: लुधियाना सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक की हत्या, वीडियो में कैद हुए हमलावर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Hospital: लुधियाना सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक की हत्या, वीडियो में कैद हुए हमलावर
Fri, 15 Jul 2022 08:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 15 Jul 2022 08:50 AM IST
सार
लुधियाना सिविल अस्पताल में गुरुवार देर रात मारपीट के बाद इलाज कराने आए ताजपुर रोड के ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी श्रवण कुमार पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
लुधियाना सिविल अस्पताल में युवक की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना सिविल अस्पताल में देर रात मारपीट के बाद इलाज कराने आए ताजपुर रोड के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी नाबालिग श्रवण कुमार को कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने श्रवण की हत्या उस समय की, जब वह सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर खड़ा था और उसका भाई सुमित अंदर इलाज करा रहा था। हथियारों से लैस नौजवान वहां पहुंचे तो श्रवण उनसे बचने के लिए इमरजेंसी वार्ड में घुस गया।
हमलावरों ने इमरजेंसी वार्ड में अंदर घुसकर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और श्रवण कुमार को वहीं मौत के घाट उतार दिया। इमरजेंसी वार्ड में नाबालिग पर हमले के दौरान सभी स्टाफ वाले वहां से भाग निकले और अपनी जान बचाई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से वहां से फरार हो गए लेकिन सिविल अस्पताल के अंदर बनी पुलिस चौकी के मुलाजिम आराम फरमाते रहे।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस वहां पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने श्रवण के जीजा राजवीर की शिकायत पर विशाल, साहिल उर्फ सोरपी, अभिषेक उर्फ खैचू, अंकुर, मनु, विकास, साहिल और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।