{"_id":"65548eaa8c7195094d0e6b90","slug":"man-killed-by-his-wife-along-with-her-lover-in-ludhiana-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: प्रेम संबंधों में रोड़ा बना पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर दिवाली की रात दी खौफनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: प्रेम संबंधों में रोड़ा बना पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर दिवाली की रात दी खौफनाक मौत
Wed, 15 Nov 2023 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लु
संवाद न्यूज एजेंसी, लु
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 15 Nov 2023 02:56 PM IST
सार
विनोद की शादी 2003 में आरोपी रंजीता के साथ हुई थी। दोनों भोला कालोनी इलाके में रहते थे। इसी दौरान रंजीता के गोपाल के साथ प्रेम संबंध बन गए। इस बारे में विनोद को पता चल गया था जिस कारण छह महीने से वह परेशान था।
विज्ञापन
लुधियाना में मर्डर
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध संबंधों में रोड़ा बने एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिवाली पर दिया। जिस समय पटाखे चल रहे थे, आरोपियों ने करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी ताकि चिल्लाने की आवाज पटाखों की आवाज के नीचे दब जाए।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मृतक विनोद के भाई हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिला में रहने वाले मनोज राम की शिकायत पर विनोद की पत्नी रंजीता देवी और उसके प्रेमी गोपाल कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Highcourt: ढाई साल में 38 तारीखों के बाद भी आरोप तय नहीं, हैरान हाईकोर्ट ने मानसा के जिला जज से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
2003 में हुई थी शादी
मनोज कुमार की शिकायत के मुताबिक उसके भाई विनोद की शादी 2003 में आरोपी रंजीता के साथ हुई थी। दोनों भोला कालोनी इलाके में रहते थे। इसी दौरान रंजीता के गोपाल के साथ प्रेम संबंध बन गए। इस बारे में विनोद को पता चल गया था जिस कारण छह महीने से वह परेशान था। विनोद ने इस बारे में अपने भाई से भी बात की थी ताकि वह रंजीता को समझा सके। दिवाली वाली रात इसी बात को लेकर विनोद और रंजीता के बीच में फिर से विवाद हो गया।
इसी दौरान रंजीता ने आरोपी गोपाल कुमार को बुला लिया और वहां तीनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद विनोद को आरोपियों ने बिजली का करंट लगा कर मार डाला। आरोपियों ने दिवाली की रात को इसलिए वारदात को अंजाम दिया ताकि पटाखों में विनोद के चिल्लाने की आवाज दब जाए। थाना टिब्बा के एसएचओ लवदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।