{"_id":"58498bad4f1c1b732a448412","slug":"loot-car-loot-outside-school-ludhiana-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बाहर खड़े व्यापारी के ड्राइवर से कार लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के बाहर खड़े व्यापारी के ड्राइवर से कार लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालिक के बच्चों को भाई रणधीर सिंह नगर स्थित डीएवी स्कूल से लेने गए कार ड्राइवर से लुटेरा गिरोह के सदस्य मारुति रिट्ज कार लूटकर फरार हो गया। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और मालिक को इस बारे में बताया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची।
व्यापारी विनोद जैन के ड्राइवर नारायण की शिकायत पर थाना सराभा नगर की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रिफाइंड तेल बनाने वाली फैक्टरी गोइन प्रेस क्रू के मालिक विनोद जैन के ड्राइवर नारायण ने कहा कि उनका घर फव्वारा चौक के पास है। जैन के दो बेटे भाई रणधीर सिंह नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करते हैं। वह रोजाना दोपहर उनको लेने के लिए आता है।
वीरवार दोपहर वह दोनों बच्चों को लेने के लिए स्कूल के बाहर पहुंचा तो छुट्टी न होने की वजह से उसने कार साइड पर खड़ी कर दी और बाहर निकल आया। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया और गाड़ी के बारे में बात करने लगा। उसने कहा कि सामने खड़ी गाड़ी उसकी है और वह भी अपने मालिक के बच्चों को लेने के लिए आया है।
विज्ञापन
कुछ समय बात करते करते नारायण ने चाबी गाड़ी में ही छोड़ी और डिग्गी खोलने के लिए चला गया। इसी दौरान मौका देख लुटेरे ने गाड़ी स्टार्ट की और फरार हो गया। नारायण के अनुसार आरोपी उसे बुधवार दोपहर को भी स्कूल के बाहर ही मिला था और कह रहा था कि वह मालिक के बच्चों को लेने के लिए आया है।
पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके में नाकाबंदी कराई, मगर आरोपी फरार हो चुका था। जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्कूल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की थी। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।