फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   kidnap, auto driver, crime, ludhiana

किश्त न देने पर ऑटो चालक को किया अगवा

Wed, 06 Jul 2016 04:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना Updated Wed, 06 Jul 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
kidnap, auto driver, crime, ludhiana
किडनैपिंग
किश्त के दस हजार न देने पर फाइनेंसर ने अपने साथियों के साथ मिलकर ऑटो चालक को अगवा कर लिया।
विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं ने आटो चालक से मारपीट की और उससे जबरन खाली दस्तावेजों पर साइन करवा लिए। ऐसा करने के बाद आरोपी आटो चालक को धमकाते हुए सराभा नगर मार्किट में छोड़कर फरार हो गए। आटो चालक ने सूचना पुलिस को दी। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने सुरिंदर ग्रोवर की शिकायत पर फाइनेंसर कर्मजीत सिंह और उसके कारिंदे दीपू, संदीप समेत पांच अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। 

न्यू शिवाजी नगर के सुरिंदर ग्रोवर ने बताया कि वह आटो चालक है। उसने बीआरएस नगर के फाइनेंसर कर्मजीत सिंह से 20 हजार रुपये लिए थे। उसने 10 हजार रुपये किश्तों में लौटा दिए। लेकिन बाकी के अभी दे नहीं पाया। वह काफी समय से उसे पैसे देने के लिए धमका रहा था। सुरिंदर का कहना है कि वह भारत नगर चौक स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज के पास खड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपी अपनी गाड़ी में आए, उन्होंने पहले उससे मारपीट की और उसे जबरन गाड़ी में अगवा कर सराभा नगर जे-ब्लाक की तरफ ले गए।
विज्ञापन


जहां आरोपियों ने उससे मारपीट की, और खाली कागजों पर साइन करवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकाया कि अगर ये बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देंगे। जांच अधिकारी सुविंदर सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता के बयानों पर फाइनेंसर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों में छापेमारी की गई थी, लेकिन वह फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed