{"_id":"5eced9a1adaa8fa3647096adf83af5ea","slug":"inspection-team-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने आई टीम को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच करने आई टीम को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला/खन्ना (लुधियाना)
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना की इंस्पेक्शन टीम के इंचार्ज सुखमिंदर पाल सिंह की अगुवाई में डीजीएसई दफ्तर की टीम वीरवार सुबह नौ बजे गांव दहैडू के सरकारी प्राइमरी स्कूल की चेकिंग करने पहुंची। स्कूल के अध्यापक और स्टाफ द्वारा मिड डे मील के पैसों में हेरफेर की खबर पर टीम चेकिंग करने आई थी।
जैसे ही टीम ने स्कूल के रिकार्ड चेक कर उसकी फोटोकॉपी करवानी चाही तो स्कूल की अध्यापिका और स्टाफ ने चेकिंग टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। हाथापाई से टीम इंचार्ज सुखमिंदर पाल सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत खन्ना के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। टीम ने सदर थाना खन्ना पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टीम के साथ आए हरजिंदर सिंह ने बताया कि जब टीम ने रिकार्ड चेक किया तो पता लगा कि एक क्लास के रजिस्टर में 30 बच्चों की हाजिरी लगी हुई थी। शक होने पर क्लास में जाकर देखा गया तो वहां पांच बच्चे नहीं थे। बच्चों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से यह बच्चे नहीं आ रहे। बच्चों से पूछताछ के बाद यह साफ हो गया था कि स्कूल के अध्यापक और स्टाफ मिलकर मिड डे मील के पैसों में गबन कर रहे थे।
विज्ञापन
हरजिंदर सिंह ने बताया कि स्कूल के अध्यापक और स्टाफ सदस्य स्कूल पहुंचे तो टीम ने उनसे अनुरोध किया कि वे रिकार्ड फोटोस्टेट करवाकर उन्हें दें। इस पर उन्होंने इंचार्ज सुखमिंदर पाल सिंह के सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें खन्ना के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां से हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं दहैडू गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल के इंचार्ज अवतार सिंह ने कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं हुई है।