फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   head, constable, beat, man

शराब पीने से रोका तो पड़ोसी को पीटा, महिला को छेड़ा

Sun, 10 Jan 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sun, 10 Jan 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
head, constable, beat, man
विशाल नगर इलाके में रहने वाले एक हेड कांस्टेबल ने शराब के नशे में इलाका निवासियों को गालियां दी। जब उसके पड़ोसियों ने उसे रोका तो आरोपी ने पुलिसिया रौब दिखाते हुए घर में घुस कर उनके साथ मारपीट की। आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की।
विज्ञापन


जब इलाके के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी वहां से फरार हो गया। इस मामले में विशाल नगर निवासी पूजा खुराना की शिकायत पर हेड कांस्टेबल गुरमेल सिंह के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और उसके साथ अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल गुरमेल सिंह नई कचहरी स्थित माल गोदाम में तैनात था। वह रोजाना घर के बाहर गाड़ी के बोनट पर शराब रखकर पीता था और शराब पीने के बाद ऊंची आवाज में इलाका निवासियों को गालियां देता था। शनिवार को आरोपी हेड कांस्टेबल ने फिर से गाड़ी के बोनट पर शराब की बोतल रखी और पीना शुरू कर दिया। फिर नशे में इलाका निवासियों को गालियां देनी शुरू कर दी। उसकी पड़ोसी पूजा के पति प्रदीप खुराना ने हेड कांस्टेबल को गालियां देने से रोका। इसके बाद वह इलाका निवासियों से ही उलझने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब लोग अपने घरों में चले गए। इसी दौरान आरोपी पूजा के घर में घुसा और उनके साथ मारपीट कर पूजा के साथ अश्लील हरकतें की। इलाके के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन इससे पहले ही आरोपी फरार हो गया। थाना शहीद भगत सिंह नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर कमलदीप सिंह ने कहा कि आरोपी हेड कांस्टेबल अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed