फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Grandfather did obscene acts with granddaughter, father-in-law misdeed daughter-in-law in Ludhiana

कलंकित होते रिश्ते: दादा ने पोती के साथ की अश्लील हरकतें, ससुर ने घर में अकेली बहू के साथ किया दुष्कर्म

Sat, 24 Sep 2022 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 04:16 PM IST
सार

डिविजन चार पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करती है। 19 सितंबर को सुबह अपने काम पर चली गई थी। दोपहर 2 बजे वह काम से घर आई तो देखा कि ससुर उसकी छह वर्षीय बेटी को अंधेरे कमरे में लेकर लेटा हुआ था।

विज्ञापन
Grandfather did obscene acts with granddaughter, father-in-law misdeed daughter-in-law in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना में अलग-अलग जगहों पर हुई दो घटनाओं ने सभी रिश्तों को कलंकित कर दिया। छह वर्षीय पोती को गोद में उठा उसके साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। वहीं एक व्यक्ति ने अपनी बहू को बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची से अश्लील हरकतें करने के मामले में थाना डिविजन चार की पुलिस ने उसके दादा और बहू के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना साहनेवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


डिविजन चार पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करती है। 19 सितंबर को सुबह अपने काम पर चली गई थी। दोपहर 2 बजे वह काम से घर आई तो देखा कि ससुर उसकी छह वर्षीय बेटी को अंधेरे कमरे में लेकर लेटा हुआ था। उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने काफी देर बाद खोला। बेटी को बाहर निकाला तो उसने बताया कि दादा ने उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। इसके बाद आरोपी दादा वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : भारसिंहपुरा पुजारी हत्याकांड: NIA ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, मेरठ के गगनदीप सिंह की भी थी भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना साहनेवाल पुलिस के पास एक महिला ने शिकायत दी कि उसका पति हरियाणा में एक फैक्टरी में काम करता है और वहीं रहता है। उसने बताया कि ससुर उस पर गंदी नजर रखता था। पांच सितंबर को उसकी सास रिश्तेदारी में मिलने गई थी। इसी बीच उसका ससुर कमरे में आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसे पीटा। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। उसने इस संबंधी अपने पति और सास को बताया था। परिवार के कुछ लोग उसे कार्रवाई नहीं करने के लिए कह रहे थे मगर फिर भी उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर थाना साहनेवाल में आपराधिक मामला दर्ज किया है। एएसआइ गुरमेल सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी गुरमेल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed