फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Girl misdeed by two boy in Ludhiana crime news

Punjab: मां से झगड़ा... गुस्से में घर से निकली युवती, मदद का बहाना बना युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 27 Jul 2025 12:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:34 PM IST
सार

मां के साथ झगड़ा कर घर से निकली युवती के साथ दो युवकों ने चाकू के दम पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Girl misdeed by two boy in Ludhiana crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। युवती घर पर मां से झगड़ा कर गुस्से में घर से निकली थी और रेलवे स्टेशन पहुंची थी। रेलवे स्टेशन पहुंची युवती से दो युवकों ने घर छोड़ने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी बहला-फुसला कर युवती को एक कमरे में ले गए थे। युवती ने घर पहुंचकर परिवार को आपबीती बताई। युवती की शिकायत पर थाना डिवीजन सात पुलिस ने जांच कर आरोपियों का पता लगाया। 

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 33 फुटा रोड की जैन कॉलोनी निवासी करण सहोता और ताजपुर रोड की टेक्सटाइल कॉलोनी इलाके में रहने वाले अजय कुमार उर्फ राजा के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपनी मां के साथ मामा के बेटे के पास रहती है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी अपनी मां के साथ कहासुनी हो गई। मां ने नौकरी करने को लेकर उसे डांट दिया। उसके बाद वह रेलवे स्टेशन पहुंच गई। देर रात वह स्टेशन के बाहर खड़ी थी। इस दौरान दो युवकों के पूछने पर उसने मां से झगड़े की बात बताई। आरोपी उसे घर जाने के लिए कहने लगे। आरोपियों ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया। दोनों आरोपी उसे ताजपुर रोड रामदास नगर मोहल्ले में बने एक कमरे में ले गए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद चाकू की नोक पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी धमकियां देकर भाग निकले। एसीपी सुमित सूद ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन से बच्ची को उठा ले गई किशोरी, तलाश जारी
लुधियाना स्टेशन से शुक्रवार को करीब ढाई साल की बच्ची रीना के लापता होने का मामला दो दिन बाद भी अनसुलझा है। जीआरपी एफआईआर दर्ज कर बच्ची को ढूंढने के लिए जिला पुलिस व सोशल मीडिया की मदद ले रही है, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल पाया। जीआरपी के एडिशनल एसएचओ बीरबल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि 12-13 वर्षीय एक लड़की ढाई से तीन घंटे तक बच्ची के साथ खेलती रही। इसके बाद वह बच्ची को उठाकर जाखल पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गई। उसके बाद से उनकी तलाश की जा रही है। लापता बच्ची रीना के पिता राजेश ने जीआरपी को बताया कि वह काम की तलाश में परिवार सहित लुधियाना आए थे। दुर्गा माता मंदिर के नजदीक लंगर खाकर वे प्लेटफार्म नंबर 6-7 पर आकर बैठ थे। इस दौरान एक किशोरी रीना के साथ खेलने लगी। वह काफी देर तक रीना के साथ खेलती रही और फिर उसे साथ लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed